एक लैटिन अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक ने कहा कि वेनज़ोइला में राजनीतिक संकट को बिगाड़ने के लिए अमेरिका इस देश में आतंकवादी संगठनों को हथियार उपलब्ध करा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार प्रेस टीवी के साथ बातचीत करते हुए लैटिन अमेरिका राजनीतिक विशेषज्ञ 'गोलूरियह स्टील ने मानवाधिकारों के उल्लंघन के बहाने वेनज़ोइला पर प्रतिबंध लगाने के अमेरिकी धमकी की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका को लगता है कि वह पूरी दुनिया की पुलिस है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका विभिन्न देशों सहित वेनज़ोइला में लोकतंत्र की मांग करता है लेकिन वाशिंगटन अपने हितों की खातिर ऐसे आतंकवादी संगठनों को सशस्त्र कर रहा है जिन्होंने दर्जनों बेगुनाह लोगों की हत्या और दसियों सरकारी इमारतों को आग लगाई है।
वेनज़ोइला के खिलाफ प्रतिबंधों की अमेरिकी धमकियों को खारिज करते हुए स्टील ने कहा कि अमेरिका काराकस की नाकाबंदी नहीं कर सकता है।
ज्ञात रहे अमेरिकी कांग्रेस ने हाल ही में मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर वेनज़ोइला अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के एक बिल को मंजूरी दी है और अमेरिकी सीनेट भी इसी तरह का कदम उठाने जा रही है।
गौरतलब है कि रविवार को वेनज़ोइला के राष्ट्रपति निकोलस माडोरो ने अमेरिकी विधान के काराकस विरोधी रुख की कड़ी निंदा करते हुए इसे एक मूर्खतापूर्ण कदम बताया।
15 मई 2014 - 15:30
समाचार कोड: 608571
लैटिन अमेरिका राजनीतिक विशेषज्ञ 'गोलूरियह स्टील ने मानवाधिकारों के उल्लंघन के बहाने वेनज़ोइला पर प्रतिबंध लगाने के अमेरिकी धमकी की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका को लगता है कि वह पूरी दुनिया की पुलिस है।